शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- 2m ago
श्री बद्रीनाथ धाम में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई से पीड़ित दुकानदार को उसकी पूरी धनराशि वापस मिल गई। घटना 14 अगस्त 2026 की है। बद्रीनाथ धाम में शंख एवं अन्य धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करने वाले शिवा राव के बैंक खाते से एक अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी कर ₹32,000 की रकम उड़ा ली थी। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित शिवा राव ने तुरंत थाना श्री बद्रीनाथ पहुंचकर मामले की सूचना दी।
सूचना मिलते ही बद्रीनाथ पुलिस ने बिना देर किए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संबंधित खातों की जानकारी जुटाकर ठगी की रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई की। साथ ही संबंधित बैंक एवं कंपनियों से लगातार समन्वय व पत्राचार करते हुए धनराशि वापस कराने के अथक प्रयास किए गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार किए गए प्रयासों का ही नतीजा रहा कि ठगी गई पूरी ₹32,000 की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई। अपनी रकम वापस मिलने पर शिवा राव ने बद्रीनाथ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महादेव उनियाल, हे0का0 चन्दन नगरकोटी, कां0 आशुतोष तिवारी और कां0 राजेन्द्र रावत शामिल रहे।
श्री बद्रीनाथ धाम में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई से पीड़ित दुकानदार को उसकी पूरी धनराशि वापस मिल गई। घटना 14 अगस्त 2026 की है। बद्रीनाथ धाम में शंख एवं अन्य धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करने वाले शिवा राव के बैंक खाते से एक अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी कर ₹32,000 की रकम उड़ा ली थी। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित शिवा राव ने तुरंत थाना श्री बद्रीनाथ पहुंचकर मामले की सूचना दी।सूचना मिलते ही बद्रीनाथ पुलिस ने बिना देर किए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संबंधित खातों की जानकारी जुटाकर ठगी की रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई की। साथ ही संबंधित बैंक एवं कंपनियों से लगातार समन्वय व पत्राचार करते हुए धनराशि वापस कराने के अथक प्रयास किए गए।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार किए गए प्रयासों का ही नतीजा रहा कि ठगी गई पूरी ₹32,000 की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई। अपनी रकम वापस मिलने पर शिवा राव ने बद्रीनाथ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महादेव उनियाल, हे0का0 चन्दन नगरकोटी, कां0 आशुतोष तिवारी और कां0 राजेन्द्र रावत शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!