अयोध्या में बन रहे 300 बेड के बहुमंजिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

  • 128d Ago 356 Views


अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 300 शैय्यायुक्त बहुमंजिला अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने रामपथ रोड स्थित निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इससे अयोध्या सहित आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल जी प्लस सात संरचना में तैयार किया जा रहा है, जिसमें पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। इसके साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा भी विकसित की जा रही है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

निर्माणाधीन अस्पताल में आईसीयू, एमआरआई समेत कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो वर्तमान में जिले में पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल तैयार होने के बाद लोगों को गंभीर उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now