अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

  • 65 days ago
  • 248 views


मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कुरकंदा निवासी 28 वर्षीय Lakshman Singh पुत्र सोरन सिंह रोज की तरह सुबह अपने काम पर जा रहा था। लक्ष्मण सिंह ट्रकों से गैस सिलेंडर उतारने का काम करता था और महुअन टोल प्लाजा की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह महुअन गौशाला के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और वाहन उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गया।

हादसे में लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now