अग्रवाल महासभा फाउंडेशन के स्वागत समारोह में महिलाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

  • 64 days ago
  • 260 views


शनिवार को महाविद्यालय कॉलोनी स्थित एक स्थानीय होटल में अग्रवाल महासभा फाउंडेशन द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद हाऊजी खेल, सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उपस्थित महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया।

अग्रवाल महासभा फाउंडेशन की अध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल, महामंत्री पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति गर्ग, सलाहकार रागिनी गर्ग, उपाध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल और मीडिया प्रभारी दिव्या गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह एक सामाजिक संस्था है, जिसकी शुरुआत आज से की गई है। संस्था आगामी दिनों में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए पठन-पाठन सामग्री वितरण, भंडारे और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।

पदाधिकारियों ने अग्रवाल समाज की महिलाओं से संस्था से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने की अपील भी की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now