अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, दो जालसाज गिरफ्तार

  • 71 days ago
  • 264 views


मथुरा पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सेंधमारी कर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मेडिकल पास कराने के नाम पर पैसे ऐंठने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है।

हाथरस निवासी सनी की शिकायत पर मामला सामने आया, जिसमें उसके चचेरे भाई रोहित से आरोपियों कन्हैया और श्यामवीर ने मेडिकल पास कराने का झांसा देकर 20 हजार रुपये ठग लिए। साथ ही सुरक्षा के नाम पर उसकी 12वीं की मूल मार्कशीट भी अपने पास रख ली थी।

लगातार मिल रहे इनपुट के आधार पर आर्मी इंटेलिजेंस और मथुरा पुलिस की टीम ने क्लैन्सी स्कूल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

इस ऑपरेशन में सदर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह, उप निरीक्षक बबलू कुमार, रजत कुमार और आर्मी इंटेलिजेंस के सूबेदार सतीश चंद्र, नरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आईपीएस आशना चौधरी ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि भर्ती के नाम पर ठगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now