आगरा में विहिप-बजरंग दल का युवा संवाद, युवाओं को राष्ट्रसेवा का संदेश

  • 181d Ago 276 Views


आगरा के शाहगंज क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा जिस दिशा में आगे बढ़ते हैं, उसी दिशा में देश और समाज की प्रगति तय होती है। उन्होंने युवाओं से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। संत-महात्माओं ने भी युवाओं को संगठित रहकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का संदेश दिया।

अंत में उपस्थित युवाओं ने राष्ट्र सेवा और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now