आगरा में स्मार्ट मीटर का जोरदार विरोध, ग्रामीणों ने उखाड़कर फेंके मीटर

  • 71 days ago
  • 277 views


आगरा के अकोला गांव में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली विभाग की टीम जैसे ही मीटर लगाने पहुंची, ग्रामीणों ने इसका जोरदार विरोध किया और कई जगह लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर फेंक दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि विभाग की टीम को मौके से वापस लौटना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है और उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। इसी के चलते उन्होंने पुराने मीटर ही जारी रखने की मांग उठाई है।

वहीं, हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जा सके।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now