आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा - महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

  • 121d Ago 633 Views


आगरा में महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।


कांग्रेस कमेटी आगरा के नेतृत्व में निकाली गई इस विरोध यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया।

कार्यकर्ताओं ने फिल्म पीपली लाइव के मशहूर गाने पर नाच-गाकर प्रदर्शन किया। कई कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे, जबकि एक गाड़ी को रस्सियों से खींचकर बढ़ती महंगाई का प्रतीकात्मक विरोध किया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह भी रिक्शे पर सवार होकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

सुभाष पार्क से आगरा कलेक्ट्रेट तक निकाली गई इस यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द राहत नहीं दी तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now