40 वर्षों से चली आ रही परंपरा: नरसिंह पूर्णिमा पर भव्य नृसिंह-वराह लीला का मंचन

  • 71 days ago
  • 533 views


मथुरा। राजा घाट स्थित कब्बी बाई धर्मशाला में बाल नरसिंह लीला सेवा समिति द्वारा नृसिंह पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक नृसिंह-वराह लीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समिति द्वारा विगत 40 वर्षों से लगातार इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत 1 मई की देर रात्रि वराह लीला का मंचन किया गया, जबकि 2 मई की प्रातः नरसिंह लीला का सजीव प्रदर्शन हुआ। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने गणेश जी, हनुमान जी, शिव जी, ब्रह्मा जी और ताड़का देवी के स्वरूप धारण कर उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

आयोजन के दौरान समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कचौड़ी और ठंडाई का प्रसाद भी वितरित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने लीलाओं का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन पिछले चार दशकों से अधिक समय से निरंतर किया जा रहा है और इसका उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now