स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
मथुरा की थाना सुरीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलीगढ़ जनपद के थाना खैर में दर्ज अपहरण के संगीन मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5:40 बजे थाना सुरीर पुलिस ने तेहरा अंडरपास से लगभग 50 कदम आगे सुल्तानपुर की ओर से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्ष्मण उर्फ बड्डो पुत्र लालाराम निवासी टपुआ, थाना सोने का बुर्ज, जिला धौलपुर राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 42 वर्ष बताई गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपहरण के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
थाना सुरीर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मीकांत शर्मा और कांस्टेबल ललित शर्मा शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर