📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

PM मोदी का पंजाब-चंडीगढ़ दौरा, ₹11 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

  • 16h ago
  • 392 views


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ और पंजाब में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। चंडीगढ़ में उन्होंने पीजीआईएमईआर के एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक, छात्रावासों और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

इसके बाद जालंधर में प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। साथ ही करतोली-अंबाला और अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आधुनिक रेलवे, बेहतर सड़क नेटवर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से निवेश कर रही है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now