📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

गोवर्धन-मथुरा रोड पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार एर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर

  • 14h ago
  • 173 views


मथुरा के गोवर्धन-मथुरा रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जमुनवता चौराहे के पास एक अनियंत्रित एर्टिगा कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई और बिजली के खंभे में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्रवार को गोवर्धन-मथुरा रोड स्थित जमुनवता चौराहे के पास एक तेज रफ्तार एर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई।

हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही पीआरबी पुलिस टीम ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस का इंतजार किए बिना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now