📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

गुरुग्राम में वॉटर माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कौशल चौधरी गैंग के 8 गुर्गे गिरफ्तार

  • 10h ago
  • 118 views


हरियाणा के गुरुग्राम में वॉटर माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग पानी के कारोबार में रंगदारी वसूलने और ठेकेदारों को धमकाकर अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे थे। हाल ही में इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कई स्कॉर्पियो गाड़ियों के साथ दर्जनों लोग निर्माण स्थल पर पहुंचते दिखाई दिए थे।

गुरुग्राम के धनवापुर इलाके में पानी के कारोबार को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशल चौधरी गैंग से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी पानी और मिट्टी की सप्लाई करने वाले ठेकेदारों पर दबाव बनाकर रंगदारी मांगते थे और कारोबार में हिस्सेदारी देने की धमकी देते थे।

मामला उस समय सुर्खियों में आया जब एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब 20 स्कॉर्पियो गाड़ियों के काफिले के साथ 50 से 60 लोग उसकी साइट पर पहुंचे और काम जारी रखने के बदले पैसे और हिस्सेदारी की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए गैंग से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now