📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

B R E A K I N G   N E W S : आंध्र प्रदेश में फिर बढ़ी कोरोना की दस्तक, एक महीने में 4 मौतें, 12 नए संक्रमित

  • 16h ago
  • 202 views


देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। आंध्र प्रदेश में पिछले एक महीने के दौरान कोविड-19 से चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल संक्रमण किसी बड़े क्लस्टर के रूप में नहीं फैला है और स्थिति नियंत्रण में है।

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में कोविड-19 के 12 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सभी मृतक पहले से गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।

राज्य में सबसे अधिक आठ मामले कडप्पा जिले से सामने आए हैं। इसके अलावा गुंटूर में दो तथा विशाखापट्टनम और काकीनाडा में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये मामले अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आए हैं और किसी बड़े संक्रमण क्लस्टर से जुड़े नहीं हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग विशेष सावधानी बरतें। संक्रमण के स्वरूप का पता लगाने के लिए मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now