फिरोजाबाद: BJP महिला पार्षद का अनोखा विरोध, विकास कार्य न होने से नाराज होकर नगर निगम परिसर में कराया मुंडन

  • 53 days ago
  • 440 views


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से भाजपा की महिला पार्षद ऊषा शंखवार ने अपने ही क्षेत्र में विकास कार्य न होने और जनता की लगातार शिकायतों से आहत होकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने नगर निगम परिसर में नाई को बुलाकर बीच में बैठकर रोते हुए अपना मुंडन करा लिया, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया।

महिला पार्षद का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से उनके वार्ड में सफाई, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि जनता उन्हें लगातार जिम्मेदार ठहराती है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत कराया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि उनके वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष टीम भेजी गई है और लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। वहीं नगर निगम ने दावा किया है कि वार्ड में पहले भी लाखों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत और कराए जा चुके हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now