एक तरफा प्यार में हैवान बना देवर, डेढ़ साल के मासूम को गली में पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

  • 139d Ago 485 Views


फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक तरफा प्यार की सनक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यादव कॉलोनी में रिश्ते के देवर ने डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की गली में जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी विराज पाठक लंबे समय से बच्चे की मां रति पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन रति ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

शनिवार को आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने मासूम आरव को घर से बाहर ले गया और कुछ ही देर बाद उसे गली में सिर के बल पटककर मौत के घाट उतार दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्यार में की गई हत्या का है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now