यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में CM योगी की अपील- ‘हंगामा नहीं, संवाद करें’

  • 15 days ago
  • 82 views


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद महत्वपूर्ण है और जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं तथा जरूरतों से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सदन सही तरीके से चलेगा तभी जनता से जुड़े सवालों पर चर्चा और उनका समाधान संभव हो सकेगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा और चार दिन चलेगा। सत्र में विभिन्न विधायी कार्य किए जाने हैं। वहीं विपक्ष ने महंगाई, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने के संकेत दिए हैं।

सर्वदलीय बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, आराधना मिश्रा, ओमप्रकाश राजभर, रघुराज प्रताप सिंह सहित विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों से सदन के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन में सहयोग करने की अपील की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now