नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
उत्तर प्रदेश। बारिश के मौसम के बीच बाराबंकी और गाजियाबाद से सांपों से जुड़ी दो घटनाएं सामने आई हैं। बाराबंकी के लोनी कटरा क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक विशाल अजगर ने हिरण का शिकार कर उसे निगल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। खेतों में बच्चों और किसानों की आवाजाही के चलते घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
वहीं दूसरी घटना गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित कृष्णा नगर की है। यहां खड़ी एक बाइक के टायर में विशाल कोबरा छिपा हुआ मिला। लोगों की नजर समय रहते कोबरा पर पड़ गई, जिससे संभावित हादसा टल गया। कोबरा को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक कोबरा का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से सांपों के रिहायशी इलाकों और वाहनों के आसपास पहुंचने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, ऐसे में सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना बेहतर है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर