विमल इलायची विज्ञापन पर घिरे शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, FDA का नोटिस

  • 1 day ago
  • 103 views


मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बॉलीवुड के शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला के अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रमोशन के तौर पर देखा जा सकता है।

FDA ने तीनों अभिनेताओं से 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा है। नोटिस में विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए ब्रांड नाम, प्रस्तुति और संवाद को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अजय देवगन को उनके जुहू स्थित आवास, शाहरुख खान को बांद्रा स्थित मन्नत और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी के माध्यम से नोटिस भेजा गया है। FDA ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

यह कार्रवाई महाराष्ट्र में गुटखा और पान मसाला के खिलाफ FDA की सख्ती के बीच सामने आई है। तीनों अभिनेता वर्ष 2024 में विमल इलायची के विज्ञापन में नजर आए थे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now