नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में धंसने की खबर सामने आई है। मेरठ से प्रयागराज तक बने इस एक्सप्रेसवे को लेकर निर्माण गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के बाद बिजनौर के हसनपुर क्षेत्र में फैयाजनगर और सहदरा मिलक गांवों के बीच सड़क के एक हिस्से में धंसाव और गड्ढेनुमा क्षति दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सड़क की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई।
इससे पहले भी उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी लिंक रोड का करीब सात मीटर हिस्सा पहली मानसूनी बारिश के बाद धंस गया था। उस समय UPEIDA की ओर से मरम्मत कार्य कराए जाने की जानकारी सामने आई थी।
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण और रखरखाव उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के अधीन है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर