नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है।
औकिब नबी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में कुल 104 विकेट हासिल किए, जिसमें 2025-26 सीजन में उनके नाम 60 विकेट रहे। जम्मू-कश्मीर को पहली रणजी ट्रॉफी जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल और उपकप्तानी केएल राहुल के हाथों में रहेगी।
बुमराह का बाहर होना भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं औकिब नबी के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बड़ा मौका होगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर