स्वतंत्रता दिवस को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट

  • 2 days ago
  • 126 views


बरेली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।  पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की। यात्रियों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। पुलिस ने होटल संचालकों और कर्मचारियों को सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।  उन्होंने ने बताया कि शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now