नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
हरिद्वार। सावन के पहले सोमवार पर धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवभक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे।
कनखल स्थित प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कनखल को भगवान शिव की ससुराल माना जाता है और सावन के महीने में यहां दर्शन-पूजन का विशेष महत्व है।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
सावन के पहले सोमवार को उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही और व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी गई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर