नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
नोएडा में शादी के महज एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में 24 वर्षीय कामिनी कुमारी 16वीं मंजिल से गिर गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कामिनी की शादी 11 जुलाई 2026 को मंथन धीमान के साथ हुई थी। वह अपने पति के साथ सोसाइटी के एक फ्लैट में रह रही थीं। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके 16वीं मंजिल से गिरने की सूचना पुलिस को मिली। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया।
कामिनी की मौत की जानकारी मिलते ही उनके मायके वाले नोएडा पहुंचे। परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, पुलिस पूछताछ में पति मंथन ने दावा किया कि कामिनी पिछले कुछ समय से अवसाद में थीं और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर