उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नैनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में काम करने वाले एक किशोर के साथ कथित तौर पर उसके सहकर्मी ने ऐसी हैवानियत की, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।
आरोप है कि मामूली विवाद के बाद सहकर्मी ने किशोर के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर की पाइप डालकर मशीन चला दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे पहले निजी अस्पताल और फिर स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES
Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं