रांची में छात्र आंदोलन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR

  • 4 days ago
  • 127 views


रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में हुए विधानसभा मार्च के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें 100 प्रदर्शनकारी नामजद हैं, जबकि 500 अज्ञात छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है।

10 अगस्त को छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

वहीं छात्र अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और जयपाल मुंडा स्टेडियम में आंदोलन जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद JSSC-CGL परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर पूरी सहमति नहीं बन सकी है।

सरकार का दावा है कि छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें स्वीकार की जा चुकी हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। छात्र पूरे मामले की CBI जांच की मांग भी कर रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now