‘राम मंदिर पूजन में मोदी जी की सीता कहां थीं?’ प्रमोद तिवारी के बयान पर सियासी घमासान, BJP का पलटवार

  • 15 days ago
  • 372 views


दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिवारी ने सवाल किया कि राम मंदिर में पूजा के समय “मोदी जी की सीता कहां थीं?” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

प्रमोद तिवारी ने रामायण के अश्वमेध यज्ञ के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि माता सीता की अनुपस्थिति में भगवान राम ने उनकी प्रतिमा अपने पास रखी थी। इसी संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर में किए गए पूजन को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंदिर का निर्माण पूरा होने से पहले प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।

तिवारी ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय बीजेपी को दिए जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बना। उन्होंने मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा और वित्तीय अनियमितताओं की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT जांच की मांग भी की।

वहीं बीजेपी ने प्रमोद तिवारी के बयान पर पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कांग्रेस पर भगवान राम और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया। इस बयान को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now