नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों के निशाने पर नगला भोजा निवासी दीपक था, लेकिन गोली उसके पास खड़े 17 वर्षीय मोहित पुत्र गुड्डू की बाजू में जा लगी।
गोली लगने से घायल मोहित को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल पक्ष ने गैलेक्सी होटल निवासी अंकित और उसके साथियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी हिमांशु माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर