नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
जम्मू-कश्मीर। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास लैंडमाइन विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मेंढर सेक्टर के कंगा गली इलाके की है, जहां जवान एक लैंडमाइन को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, सेना की पेट्रोलिंग टीम ने लैंडमाइन को देखा था, जिसके बाद उसे डिफ्यूज करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया। इसी दौरान लैंडमाइन में अचानक विस्फोट हो गया। दोनों घायल जवानों को तत्काल सेना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि इलाके में हुई भारी बारिश के कारण सुरक्षा ग्रिड में लगी कुछ लैंडमाइंस अपनी जगह से खिसक गई हैं। सेना ऐसी लैंडमाइंस को सुरक्षित करने और निष्क्रिय करने का काम कर रही है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, घटना को लेकर सेना की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर