प्रयागराज। हिम्मतगंज इलाके में मंगलवार शाम एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि भूतल पर स्थित लकी जनरल स्टोर से उठी लपटों ने ऊपर बने गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक दुकान के मालिक शान-ए-मोहम्मद हैं। शाम करीब सात बजे दुकान में अचानक आग लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग में दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हिम्मतगंज में दो मंजिला इमारत में भीषण आग, लाखों का सामान राख

🔴 LIVE UPDATES
Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं