उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने प्रयागराज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी में चल रही कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में संस्थान के प्रधानाचार्य, परीक्षा प्रभारी, चार अनुदेशकों और पांच सॉल्वरों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर उनकी जगह फर्जी अभ्यर्थियों यानी सॉल्वरों को परीक्षा में बैठाया जा रहा था।
एसटीएफ की छापेमारी के दौरान मौके से करीब 5.10 लाख रुपये नकद, पांच कंप्यूटर सिस्टम, छह एंड्रॉयड मोबाइल, परीक्षा से जुड़े दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि कमजोर अभ्यर्थियों से प्रति परीक्षा लगभग 4 हजार रुपये लेकर उनकी जगह सॉल्वर ऑनलाइन परीक्षा देते थे, जबकि वसूली गई रकम का बंटवारा गिरोह के सदस्यों के बीच किया जाता था।
एसटीएफ ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है और इस परीक्षा फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES
Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं