नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए इसे “यादगार सुबह” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई तथा उनके समय, सीख और मार्गदर्शन के लिए वह आभारी हैं।
राघव चड्ढा इसी वर्ष आम आदमी पार्टी छोड़कर छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। पंजाब की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ और शहरी मतदाताओं के बीच प्रभाव को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी और राघव चड्ढा की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भाजपा ने पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। चड्ढा का पंजाब से गहरा राजनीतिक जुड़ाव रहा है और वह राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से भी मुलाकात की थी। लगातार हो रही इन मुलाकातों के बीच पंजाब की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर