नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर कारी सईद उर्फ अब्दुल अजीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह संगठन के प्रमुख हाफिज सईद का करीबी बताया जाता था और लंबे समय से लश्कर से जुड़ा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक कारी सईद इस्लामाबाद स्थित मस्जिद कूबा में नमाज पढ़ने पहुंचा था। वह अपने साथ एक बैग लेकर आया था और नमाज से पहले वुजू करने के बाद जैसे ही मुख्य हॉल की ओर बढ़ा, अचानक जमीन पर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद लश्कर के अन्य सदस्यों ने उसे उठाया और उसे बचाने की कोशिश की। बताया गया कि उसे कृत्रिम सांस देने की कोशिश भी की गई, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट के अनुसार कारी सईद वर्ष 1990 से हाफिज सईद से जुड़ा हुआ था। वर्ष 2017 तक वह सक्रिय आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा और बाद में लश्कर के प्रशासनिक कामकाज से जुड़ गया। उसका काम दक्षिण पंजाब के विभिन्न इलाकों में मारे गए आतंकियों के परिवारों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने और संगठन से जुड़े लोगों का ब्योरा तैयार करने से जुड़ा बताया गया है
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर