नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार मर्सिडीज ने सड़क पर खड़ी तीन गाड़ियों और एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला सुबह टहलने और पक्षियों को दाना डालने के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार मर्सिडीज ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद सामने आया कि मर्सिडीज ने सड़क किनारे खड़ी तीन अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार, कार चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप है। आरोपी नरेला का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने मर्सिडीज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन अर्जुन सिंह के नाम पर पंजीकृत बताया गया है। हादसे को लेकर पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर