नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
नैनीताल। हल्द्वानी रोड स्थित पार्किंग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पार्किंग की पांचवीं मंजिल से करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरने से टैक्सी चालक मनोज जैन की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुबह अन्य टैक्सी चालकों ने पार्किंग के नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज जैन के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से नैनीताल में रहकर टैक्सी चलाने का काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में संतुलन बिगड़ने के कारण पार्किंग से नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट होगी।
हादसे की खबर से तल्लीताल टैक्सी स्टैंड के चालकों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर