नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में बादल फटने की सूचना सामने आई है। तेज बारिश के बाद पिथौरागढ़-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर स्थित ला-झेकला नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया और पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा।
भारी बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से बादल फटने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। स्थानीय स्तर पर घटना से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा रही है।
मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बीच पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर