मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ाई छोड़ दिखाई गई ‘धुरंधर’ फिल्म, वीडियो वायरल होने पर प्रिंसिपल को नोटिस

  • 11 days ago
  • 632 views


मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के कठहा शासकीय विद्यालय में पढ़ाई के समय कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास के प्रोजेक्टर/एलईडी पर फिल्म ‘धुरंधर’ दिखाए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म दिखाए जाने के दौरान स्कूल में अतिथि शिक्षक हंसराज पटेल भी मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल के समय में फिल्म दिखाए जाने पर सवाल उठाए। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी दर्ज कराई गई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने जांच शुरू कराते हुए संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही विद्यालय की प्राचार्या को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now