नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को तबीयत में असहजता महसूस होने के बाद 13 अगस्त की शाम AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया। अस्पताल के मुताबिक, उनकी जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है।
AIIMS की ओर से जारी बयान के अनुसार, नड्डा को असहजता की शिकायत के बाद कई चिकित्सकीय जांचों से गुजारा गया। इनमें 13 अगस्त की शाम की गई कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल है। अस्पताल ने फिलहाल उनकी एंजियोग्राफी के नतीजों या असहजता की सटीक वजह के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
फिलहाल जेपी नड्डा AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और अस्पताल के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर