कर्नाटक में कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की हत्या, मुख्य शूटर राजू गिरफ्तार - पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

  • 9 days ago
  • 431 views


कर्नाटक के उडुपी जिले में कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूजा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। 

जानकारी के अनुसार डेविड डिसूजा की 7 अगस्त को मुदरंगाडी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। हमलावरों ने उनके वाहन के पास पहुंचकर फायरिंग की थी, जिसमें उन्हें सिर में गोली लगी और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जांच के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी राजू उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। उसके पास से कथित तौर पर पिस्टल भी बरामद की गई है। दो अन्य आरोपियों की पहचान अजय रस्तोगी उर्फ अनमोल और जियाहुल वजुल शेख उर्फ दीपक के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या के पीछे आर्थिक विवाद और कथित कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का शक है। पुलिस अब हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों और आरोपियों को आर्थिक मदद या पनाह देने वालों की भूमिका की जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now