कांवड़ियों के रास्ते में मंडरा रहा था गुलदार का खतरा, मुर्गे के लालच में पिंजरे में फंसा

  • 9 days ago
  • 185 views


सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के बीच बिजनौर से शिवभक्तों के लिए राहत की खबर सामने आई है। कांवड़ियों के मार्ग पर खतरा बने एक गुलदार को वन विभाग ने पिंजरे में पकड़ लिया।

गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने हरेवली कस्बे में पिंजरा लगाया था। पिंजरे के अंदर मुर्गे को चारे के रूप में रखा गया था। देर शाम मुर्गे की आवाज सुनकर गुलदार शिकार की तलाश में पिंजरे तक पहुंचा और जैसे ही अंदर गया, पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया। इसके बाद गुलदार दहाड़ने लगा, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और लोगों को गुलदार से दूर किया। इसके बाद गुलदार को पिंजरे समेत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। वन विभाग की ओर से उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त इन मार्गों से गुजर रहे हैं। गुलदार के हमले की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने कांवड़ मार्गों पर निगरानी बढ़ा रखी है। कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। करीब हर दो किलोमीटर पर वन विभाग के कर्मचारियों की निगरानी रखी जा रही है।

हालांकि, स्थानीय लोगों की चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में गुलदार का एक जोड़ा दिखाई देता रहा है। एक गुलदार के पकड़े जाने के बाद भी दूसरे गुलदार की मौजूदगी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने दूसरे गुलदार को भी जल्द पकड़ने की मांग की है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now