कानपुर के पनकी इलाके में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की छापेमारी में एक मसाला फैक्ट्री की उत्पादन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इस्पात नगर स्थित फैक्ट्री में हल्दी पाउडर बनाया जा रहा था, लेकिन अधिकारियों को मौके पर साबुत हल्दी नहीं मिली। इसके बजाय बड़ी मात्रा में टूटे चावल और लिक्विड कलर मिलने के बाद टीम को आशंका हुई कि चावल के टुकड़ों में रंग मिलाकर उन्हें पीसकर हल्दी पाउडर के रूप में तैयार किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान टीम को 77 बोरी टूटे चावल, 42 बोरी हल्दी पाउडर के साथ मिर्च और धनिया पाउडर भी मिला। करीब 5.86 लाख रुपये का संदिग्ध स्टॉक जब्त किया गया है। हल्दी पाउडर, लिक्विड कलर, टूटे चावल, मिर्च पाउडर, मिर्च में इस्तेमाल होने वाले रंग और धनिया पाउडर समेत कुल छह नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
FSDA ने संबंधित फर्म का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मिलावट की अंतिम पुष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगी और रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बिना हल्दी बन रही थी ‘हल्दी’! 77 बोरी टूटे चावल और रंग मिलने से मचा हड़कंप

🔴 LIVE UPDATES
Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं