नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जोबनेर-महलां मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के पास स्कूल बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्घटनाग्रस्त बस और स्कॉर्पियो से बच्चों समेत अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल जोबनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
डॉक्टरों की जांच के बाद 9 बच्चों की हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
स्कॉर्पियो में सवार लोग चित्तौड़ से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्हें भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी चोटें मामूली बताई गई हैं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग पर यातायात सामान्य कराया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर