जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

  • 5 days ago
  • 188 views


जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। जम्मू संभाग के कई जिलों में फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मलबा खिसकने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में कठुआ में 156 एमएम, जम्मू में 79 एमएम, कटरा में 71 एमएम और सांबा में 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कश्मीर संभाग के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश के आसार हैं। 13 से 16 अगस्त के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इसके अलावा 17 से 19 अगस्त के दौरान भी कुछ जिलों में भारी बारिश और तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और मडस्लाइड की स्थिति बन सकती है। लोगों को नदियों-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now