हवा में 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, यात्रियों में मचा हड़कंप - कई घायल

  • 13 days ago
  • 383 views


Air India, एयर इंडिया फ्लाइट, Phuket Delhi Flight, फुकेत-दिल्ली फ्लाइट, AI2379, विमान में टर्बुलेंस, Severe Turbulence, विमान 300 फीट नीचे गिरा, यात्रियों में हड़कंप, यात्री घायल, क्रू मेंबर घायल, दिल्ली एयरपोर्ट, विमान की सुरक्षित लैंडिंग, Air India Turbulence, Flight Turbulence, विमान हादसा, हवाई यात्रा, Breaking News

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान विमान अचानक टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक टर्बुलेंस के दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया और विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया। इस घटना में कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।

एयर इंडिया के मुताबिक फ्लाइट AI2379 मंगलवार, 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी। उड़ान के दौरान विमान को कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया।

टर्बुलेंस के कारण विमान में सवार कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों एवं क्रू सदस्यों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एयर इंडिया ने बताया कि फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। जिन यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई हैं, उन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट स्थित मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी जांच और उपचार किया गया।

एयर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं संबंधित अधिकारियों के साथ घटना की जांच में भी सहयोग किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now