गोरखपुर: अस्पताल से अगवा 10 साल की बच्ची की हत्या, डायल-112 का निलंबित सिपाही गिरफ्तार; नदी से मिला शव

  • 18 days ago
  • 307 views


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल से 28 जुलाई की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 10 वर्षीय मासूम बच्ची (दीपिका) की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ही एक निलंबित सिपाही अभिषेक यादव निकला।

पीड़ित परिवार (मूल निवासी आजमगढ़) जिला अस्पताल में अपनी बड़ी बेटी का इलाज करवा रहा था। 28 जुलाई की रात करीब 10 बजे जब छोटी बच्ची घर लौटने लगी, तो वर्दी पहने आरोपी सिपाही ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया और अपनी अपाचे बाइक पर बैठाकर ले गया। जब बच्ची देर रात तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस में मामला दर्ज कराया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इलाके के 200 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। बाइक के नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस ने गाजीपुर निवासी आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। सख्त पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चिउटहा पुल के पास नदी से बच्ची का शव बरामद किया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now