दिल्ली में नाले के तेज बहाव में बहा 18 साल का युवक, नोएडा से लौटते वक्त हुआ हादसा

  • 9 days ago
  • 272 views


नई दिल्ली। दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के मदनपुर खादर स्थित प्रियंका कैंप नाले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। नोएडा से अपने घर लौट रहा 18 वर्षीय अंकित अचानक पैर फिसलने से नाले में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया।

जानकारी के मुताबिक अंकित अली विहार की भीम कॉलोनी का रहने वाला है। वह अपने दोस्त मनीष के साथ नोएडा से घर लौट रहा था। प्रियंका कैंप नाले के पास पहुंचने पर अचानक उसका पैर फिसला और वह खुद को संभाल नहीं सका। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह देखते ही देखते बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दिल्ली फायर सर्विस और DDMA की रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। टीमों ने नाले के आसपास और पानी के बहाव की दिशा में काफी दूर तक युवक की तलाश की, लेकिन कई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद भी अंकित का कोई सुराग नहीं मिल सका।

रेस्क्यू टीमों के सामने तेज पानी के बहाव और अंधेरे के कारण काफी मुश्किलें आईं। फिलहाल पुलिस, फायर सर्विस और DDMA की टीमें लगातार युवक की तलाश में जुटी हैं। परिवार के लोग भी उसके मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now