नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 138 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ये तबादले 4 अगस्त 2026 से प्रभावी होंगे। हाईकोर्ट के आधिकारिक आदेश में विभिन्न जिला और विशेष अदालतों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
इस फेरबदल का असर चर्चित NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई पर भी पड़ा है। पेपर लीक और सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए बनाई गई विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर बलिगा का तबादला स्पेशल NIA कोर्ट में कर दिया गया है। उनकी जगह अब विशेष CBI जज अजय गुप्ता पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे।
राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। यहां विशेष अदालतों के लिए 13 जजों की तैनाती की गई है। इनमें NIA के अलावा UAPA, NDPS और मकोका जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालतें शामिल हैं।
NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए हाल ही में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई गई थी। 27 जुलाई को पहली सुनवाई प्रक्रियात्मक कारणों से टल गई थी और अगली तारीख 3 अगस्त निर्धारित की गई थी। वहीं CBI ने मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है।
दिल्ली हाईकोर्ट के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब महत्वपूर्ण और लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर