Dabur के शहद-घी समेत कई प्रोडक्ट्स पर FSSAI की कार्रवाई, ‘100% Pure’ दावों पर बिक्री रोकने का आदेश

  • 13 days ago
  • 138 views


Dabur, डाबर इंडिया, FSSAI, डाबर शहद, Dabur Honey, डाबर घी, Dabur Ghee, 100% Pure, 100% Natural, भ्रामक दावे, FSSAI Action, Food Safety, डाबर प्रोडक्ट्स, नारियल तेल, Apple Cider Vinegar, Sesame Oil, Coconut Water, Coconut Milk, Jaivik Bharat Logo, 15 दिन में रिपोर्ट, Action Taken Report, उपभोक्ता सुरक्षा, खाद्य उत्पाद

देश की प्रमुख FMCG कंपनी डाबर इंडिया पर FSSAI ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कंपनी के शहद, घी, नारियल तेल समेत कई खाद्य उत्पादों पर किए जा रहे ‘100% Natural’, ‘100% Pure’ और ‘100% Organic’ जैसे दावों पर आपत्ति जताई है। FSSAI ने इन दावों वाले चिन्हित उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने और कंपनी से 15 दिनों के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।

FSSAI के मुताबिक डाबर की वेबसाइट पर बेचे जा रहे कई खाद्य उत्पादों पर ‘100% Natural’, ‘100% Pure’, ‘100% Purity Guaranteed’, ‘100% Organic’ और ‘100% Tender Coconut Water’ जैसे दावे किए गए थे।

नियामक का कहना है कि इस तरह के ‘100 प्रतिशत’ दावे अस्पष्ट और सत्यापित न किए जा सकने वाले हैं तथा उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं। इन्हें Food Safety and Standards (Advertising & Claims) Regulations, 2018 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाया गया।

कार्रवाई के दायरे में शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी और कोकोनट मिल्क सहित ऐसे अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं, जिन पर इस तरह के ‘100%’ दावे किए गए हैं।

FSSAI ने यह भी कहा कि Dabur Himalayan Organic Apple Cider Vinegar और Dabur Organic Honey पर वैध FSSAI ऑर्गेनिक एंडोर्समेंट के बिना ‘Jaivik Bharat’ लोगो प्रदर्शित किया गया था। वहीं Dabur Hommade Coconut Milk पर ‘100% Purity’ का दावा भी नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया।

FSSAI के अनुसार कंपनी को पहले भी इन दावों को बंद करने के लिए नोटिस दिया गया था। संतोषजनक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं होने के बाद अब नियामक ने चिन्हित उत्पादों और इसी तरह के भ्रामक ‘100%’ दावों वाले अन्य खाद्य उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने का निर्देश दिया है।

साथ ही डाबर इंडिया को 15 दिनों के भीतर Action Taken Report यानी ATR जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now