नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 11h ago
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा घुसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं। सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए SDRF, NDRF, सेना, ITBP और अन्य बचाव दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान टिहरी के प्रदीप सिंह पवार, चमोली के मुकेश, बिहार के दुर्लभ शर्मा, झारखंड के विजय और जितेंद्र कुमार तथा लोकेश्वर और भुनेश्वर के रूप में हुई है। लोकेश्वर और भुनेश्वर के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे में घायल 14 मजदूरों को गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और बिहार के मजदूर शामिल हैं। एक घायल को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि करीब 22 मजदूर सुरंग के अंदर मौजूद थे, तभी अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा अंदर आ गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव एजेंसियां सुरंग से पानी निकालने और मलबा हटाने में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि सुरंग में फंसे प्रत्येक मजदूर को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर