बिहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट: बैंक से ₹6 लाख निकालकर लौट रहे CSP संचालक को हथियारबंद बदमाशों ने लूटा

  • 12 days ago
  • 157 views


बिहार के बगहा में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। रामनगर थाना क्षेत्र में एक कस्टमर सर्विस प्वाइंट (CSP) संचालक बैंक से करीब 6 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, भवाल निवासी निर्भय सिंह CSP का संचालन करते हैं। मंगलवार को वह रामनगर स्थित बैंक से करीब छह लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। रामनगर-भवाल मुख्य मार्ग पर इमलिहवा टोला के पास बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर नकदी से भरा बैग छीन लिया।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


बैंक से ₹6 लाख लेकर निकला CSP संचालक, रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने लूटा

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now